फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vigilance regarding Independence Day... Police launched checking campaign, DCP said, if any suspicious is seen, give information to the nearest police station and control room number

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता...पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, डीसीपी ने कहा, कोई भी संदिग्ध दिखे तो नजदीकी थाने और कंट्रोल रूम नंबर पर दें जानकारी

Mon, 09 Aug 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vigilance regarding Independence Day... Police launched checking campaign, DCP said, if any suspicious is seen, give information to the nearest police station and control room number
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंचकूला पुलिस की तरफ से पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि इस अभियान के तहत सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच, पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 क्षेत्र में कड़ी नजर रखेगी। शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर बस स्टैंड, गेस्ट हाउस, होटल ढाबे और अन्य सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नाकाबंदी करके वाहनों की अच्छी तरह से तलाशी ली जाएगी। संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों से पूछताछ की गई। होटल मालिकों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर उनके पास कोई भी दूसरे राज्य या देश का व्यक्ति आता है तो उसकी पूरी डिटेल, आइडी प्रूफ, फोन नंबर और ठहरने का कारण स्पष्ट कर उसकी डिटेल पुलिस को दें। पंचकूला के सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों ने अपने क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर बनाए रखने, असामाजिक तत्वों की निगरानी करने और पैदल या किसी वाहन से आनेजाने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पंचकूला के बार्डर नाकों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है। शहर के हर एंट्री प्वाइंट और एक्जिट प्वाइंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस की पीसीआर, राइडर भी इलाके में गस्त पड़ताल कर रही है। इसके अलावा पंचकूला पुलिस में लगे सीसीटीवी कैमरों के द्वारा नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस ने अपील करते कहा कि कोई आसपास अगर संदिग्ध व्यक्ति या गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त नजर आता है, तो बिना देरी के उसके बारे में नजदीकी थाने में जानकारी दें। इसके अलावा कोई भी संदिग्ध वस्तु यहां वहां कही पड़ी मिलती है, तो उसे हाथ न लगाएं और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल नंबर-100, 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed