फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vigilance on dengue, cross border meeting of officials, 29 teams checking water in Kalka-Pinjore

Panchkula News: डेंगू पर सतर्कता, अधिकारियों ने की क्रॉस बॉर्डर मीटिंग, कालका-पिंजौर में 29 टीमें कर रही पानी की जांच

Wed, 07 Jun 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vigilance on dengue, cross border meeting of officials, 29 teams checking water in Kalka-Pinjore
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। डेंगू की रोकथाम के लिए मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग और सोलन (हिमाचल प्रदेश) के अधिकारियों की क्रॉस बॉर्डर मीटिंग हुई। बैठक में बताया गया कि सोर्स रिडक्शन एक्टिविटीज ही मुख्य तौर पर प्रभावकारी होती है। यदि कालका और परवाणू क्षेत्र में एक साथ टीमें लगाकर सोर्स रिडक्शन एक्टिविटीज करवाई जाएं, तो मच्छर के लारवा को खत्म किया जा सकता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भौंसले ने बताया कि कालका, पिंजौर व नानकपुर एरिया में एडवांस में माइक्रो प्लान बनाकर 29 टीमों द्वारा रोजाना पानी के कंटेनर चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले साल कालका, पिंजौर और नानकपुर में डेंगू के सैकड़ों मरीज मिले थे। डेंगू से कई मौतें भी हुई थीं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भौंसले ने मंगलवार की मीटिंग का उद्देश्य डेंगू से बचाव के लिए की जा रही गतिविधियों को आपस में साझा करना और डेंगू रोकथाम के उपाय करना बताया। इस मीटिंग में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोंसले, एसएमओ पिंजौर डॉ. राजेश ख्यालिया, एमएस परवाणू डॉ. वीके कपिल, नोडल ऑफिसर परवाणू डॉ. अमित तलवार, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई सहमति
- डेंगू को रोकने के लिए साझा कार्यक्रम किए जाएंगे।
- समय पर डेंगू के केसों की पूर्ण पते सहित लिस्ट साझा की जाएगी।
- फोगिंग का माइक्रो प्लान भी साझा किया जाएगा।
- पंचकूला की तरह इसी माह जिला टास्क फोर्स की मीटिंग की जाएगी।
- मच्छरों का लारवा मिलने पर नोटिस दिए जाएंगे व चालान किए जाएंगे।
- एमसी परवाणू से सोर्स रिडक्शन एक्टिविटीज में सहयोग लिया जाएगा।
- डेंगू से बचाव के लिए कम्युनिटी पार्टिसिपेशन लिया जाएगा।
- एमसी परवाणू द्वारा आजीविका स्कीम के तहत सोर्स रिडक्शन के लिए कर्मचारी रखे जाएंगे।
- डेंगू के सभी मरीजों को एडमिट करके ही इलाज किया जाएगा।
-लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed