फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vigilance caught the inspector on bribery charges of Rs 90 thousand

Panchkula News: विजिलेंस ने इंस्पेक्टर को 90 हजार रिश्वत के आरोप में दबोचा

Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught the inspector on bribery charges of Rs 90 thousand
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को एक इंस्पेक्टर को 90 हजार रिश्वत के आरोप में दबोचा। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अमनदीप गुप्ता को 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर एसएएस नगर के डायमंड टावर के निवासी जरनैल सिंह की ओर से शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

इस शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी लाइसेंस के नवीनीकरण और उसके द्वारा खरीदे गए ईंट-भट्ठे के स्वामित्व में परिवर्तन के बदले में उससे 90 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे पहले चमन गुप्ता, तत्कालीन इंस्पेक्टर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, रूपनगर ने उसी काम के लिए उनसे और उनके भाई हरजीत सिंह से 30 हजार रुपये लिए थे, लेकिन उनका तबादला जिला एसबीएस नगर में कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस शिकायत की जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को सही पाया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed