{"_id":"65cd40502472ddac5309eb84","slug":"vigilance-caught-pspcls-sdo-and-ra-with-rs-30000-bribe-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-352444-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विजिलेंस ने पीएसपीसीएल के एसडीओ और आरए को 30 हजार रिश्वत के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विजिलेंस ने पीएसपीसीएल के एसडीओ और आरए को 30 हजार रिश्वत के साथ दबोचा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को पीएसपीसीएल के एक एसडीओ और आरए को 30 हजार रिश्वत के साथ दबोचा है। विजिलेंस ने एसडीओ हरबंस सिंह और राजस्व लेखाकार (आरए) खुशवंत सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
दोनों आरोपी संगरूर के भवानीगढ़ स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय में तैनात हैं। दोनों को विजिलेंस ने भवानीगढ़ में राइस शेलर चलाने वाले हैप्पी शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से इस मामले में संपर्क किया था। विजिलेंस को दी शिकायत में हैप्पी शर्मा ने दोनों पर यह आरोप लगाए थे कि उपरोक्त अधिकारी उसके राइस शेलर के पावर लोड अंतर के कारण लगाए गए करीब 3.50 लाख रुपये के जुर्माने को निपटाने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
इसकी प्रारंभिक जांच करने के बाद पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लेते दबोचा। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पटियाला रेंज विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।