फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Video of demanding bribe of Rs 25000 goes viral, two officers suspended

Panchkula News: 25000 रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, दो अधिकारी निलंबित

Wed, 11 Dec 2024 04:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Video of demanding bribe of Rs 25000 goes viral, two officers suspended
पंचकूला। गुरुग्राम में सहकारी समितियां गुरुग्राम-पहला के उप निरीक्षक और निरीक्षक सहकारी समितियां गुरुग्राम-तीसरी का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा राजेश जोगपाल ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर दोनों को निलंबित कर दिया है। राजेश जोगपाल ने कहा कि विभाग में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा और जिसके विरुद्ध भी सबूत सहित शिकायत आएगी, उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। आदेशों में कहा गया है कि संदीप कुमार निरीक्षक सहकारी समितियां गुरुग्राम-तीसरी और जोगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक सहकारी समितियां गुरुग्राम-पहला पर कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें हरियाणा सिविल सेवाएं (सामान्य) नियम, 2016 के अध्याय- सातवीं के नियम 83 एवं 85 के अंतर्गत देय निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें दो अधिकारियों ने शेयर ट्रांसफर के नाम पर 25000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह चौकाने वाला वीडियो पर मोबाइल कैद हो गया, जो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed