{"_id":"5e4ab17e8ebc3ef29c2d6fe3","slug":"vhp-and-bajrang-dal-protest-against-film-the-hundred-bucks-panchkula-news-pkl366769742","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप और बजरंग दल की ओर से फिल्म द हंड्रेड बक्स का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप और बजरंग दल की ओर से फिल्म द हंड्रेड बक्स का विरोध
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से फिल्म द हंड्रेड बक्स का सोमवार को विरोध किया गया। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 21-22 के लाइट प्वाइंट पर विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म को बनाने वाले दुष्यंत प्रताप सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई और फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए।
बजरंग दल के संयोजक नरेंद्र बंसल और चंडीगढ़ बजरंग दल प्रभारी देवेंद्र सिद्धू ने कहा कि हमारा भारत एक सांस्कृतिक देश है। यह अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। 21 फरवरी को रिलीज होने वाली द हंड्रेड बक्स फिल्म में महिलाओं द्वारा गालियां निकालते हुए दिखाया गया है। यह हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है।
धरने और रोष प्रदर्शन के बाद डिप्टी कमिश्नर, पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक और प्रधानमंत्री कार्यालय एवं राष्ट्रपति कार्यालय में भी इस संदर्भ में ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें मांग की जाएगी कि इस फिल्म पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए और किसी तरीके से भारतीय सेंसर बोर्ड पर भी नकेल कसी जाए कि इस तरीके के गाली गलौज या अभद्र दृश्यों वाली फिल्म पर प्रतिबंध लगाकर उसको पास न किया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर सुरेश राणा, अनुज कुमार सहगल, राकेश चौधरी, जतिंदर दलाल, शिप्रा बंसल, भारत भूषण कपिला, मनोज शर्मा, गिरिवर शर्मा, तेजिंदर नामधारी, संदीप गर्ग, चांदनी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।