फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vendors are not sitting even after site allotment in Sector-19, site will be canceled

सेक्टर-19 में साइट अलॉट होने के बाद भी नहीं बैठ रहे वेंडर्स, रद्द होगी साइट

Tue, 29 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vendors are not sitting even after site allotment in Sector-19, site will be canceled
पंचकूला। सेक्टर-19 में रेहड़ी फड़ी वाले स्ट्रीट वेंडर्स नीतियों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सवा साल बाद भी वेंडर्स अलॉट की गई साइट पर नहीं बैठ रहे हैं। इसके अलावा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके सामान बेच रहे हैं। निगम की तरफ से दो बार नोटिस देने के बाद भी वेंडर्स के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अब निगम के अधिकारी वेंडर्स की साइट रद्द करने के लिए कदम उठाने का मन बना रहे हैं। एक और मौका देने के बाद निगम द्वारा इन साइट को रद्द करके नए वेंडर्स को जगह दी जा सकती है। सेक्टर-19 में 326 साइट स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विकसित की गई है। इसमें से 182 साइट अलॉट की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक इन साइटों पर कोई बैठ नहीं रहा है। सेक्टर-19 मेें पहला ड्रॉ 11 फरवरी 2020 को 65 वेंडर्स का, दूसरा ड्रॉ 27 फरवरी 2020 को 65 वेंडर्स, 13 मार्च 2020 को तीसरा ड्रॉ 14 वेंडर्स का किया गया था। इसके बाद 6 अप्रैल 2021 को 41 वेंडर्स को सेक्टर-19 में साइट दी गई थी। साइट अलॉट करते समय स्पष्ट आदेश थे कि अब सरकारी जमीन पर कब्जा ना करके निर्धारित साइट पर ही बैठेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते कुछ समय तक रेहड़ी फड़ी नहीं लग रही थी। अब फिर रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं, लेकिन यह निर्धारित स्थान पर नहीं लग रहीं हैं। अभी सेक्टर-19 में 144 साइट बाकी बची हैं, जिनका ड्रॉ भी किया जाना है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा सेक्टर-2 में वेंडिंग साइट विकसित नहीं की गई है। वेंडिंग साइट में टाइलें, स्ट्रीट एवं मार्किंग की जानी है, जिस पर अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सेक्टर-12 में वेंडिंग साइट बनाने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जिस पर कोई अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहा है। यदि इसी तरह अधिकारी वेंडर्स पॉलिसी को लेकर लापरवाही बरतते रहे तो शहर का अतिक्रमण मुक्त होना असंभव है। यह रेहड़ी वाले गलियों में सुबह-शाम घूमकर यातायात में अवरोध पैदा कर रहे हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न सेक्टरों में बनाए वेंडिंग जोन में 773 साइट अलॉट की जा चुकी हैं। इनमें से अनेक साइटों पर विक्रेताओं ने काम करना शुरू दिया है, जबकि कुछ साइटें ऐसी भी हैं, जिन पर अभी किसी ने कब्जा नहीं लिया है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि जिन वेंडर्स को साइट अलॉट की जा चुकी है, वह अपने साइटों पर बैठें। यदि कोई इन पर काम शुरू नहीं करता तो ये साइटें अन्य विक्रेताओं को अलॉट कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर में सेक्टर-15 की तर्ज पर वेंडिंग जोन स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed