{"_id":"698b8b16862c6ff203029518","slug":"vehicles-are-still-parked-in-front-of-houses-in-sector-1-pg-college-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21889-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर -1 पीजी कॉलेज में अभी तक घरों के सामने खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर -1 पीजी कॉलेज में अभी तक घरों के सामने खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर -1 पीजी कॉलेज में पक्की पार्किंग का प्रपोजल ठंडे बस्ते में चला गया है। अभी तक कॉलेज के रेजीडेंशियल एरिया के घरों के सामने विद्यार्थियों के वाहन खड़े हो रहे हैं। अभी तक पार्किंग का प्रपोजल पास नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) में दो साल पहले विद्यार्थियोंं के लिए पार्किंग की जगह का प्रस्ताव बनाया गया था। प्रस्तावित पक्की पार्किंग के मामले पर कोई काम नहीं हो सका। पार्किंग नहीं बनने के कारण रोजाना सैकड़ों छात्र, शिक्षक और कर्मचारी अपने वाहन आसपास की कॉलोनियों व घरों के बाहर खड़े करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में यह स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि कच्ची पार्किंग कीचड़ में बदल जाती है। सेक्टर-2 निवासी अमित जुनेजा ने बताया कि कई बार पार्किंग फुल होने से विद्यार्थी सड़कों पर वाहन खड़ा करते हैं। इस कारण सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
रिमांइडर शिक्षा विभाग को भेजा गया है
सेक्टर -1 पीजी कॉलेज की पार्किंग बनाने का रिमांइडर शिक्षा विभाग को भेजा गया है। जैसे ही इसकी स्वीकृति मिलेगी। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। - खुशीला, डायरेक्टर, पंचकूला उच्च शिक्षा विभाग