{"_id":"6907b027b1e53eec1f062cdd","slug":"vehicles-are-parked-haphazardly-on-both-sides-of-the-road-causing-traffic-jams-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-128957-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं वाहन, लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं वाहन, लगता जाम
विज्ञापन
कालका। पुलिस स्टेशन कालका के समीप कालका-पिंजौर रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बता दें कि यहां पर एक मार्ट खुला हुआ है जिसमें खरीददारी करने के लिए आने वाले लोग सड़क के दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर देते हैं जिसके चलते राहगीरों का तो वहां से निकलना दुभर हो ही जाता है और साथ ही सड़क पर जाम लग जाता है। रविवार को तो खासतौर पर यहां से गुजरने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी दीपक, बॉबी सहित अन्य ने बताया कि प्रत्येक रविवार व त्योहार वाले दिन इस रोड पर यही हाल रहता है। संबंधित मार्ट के प्रबंधक द्वारा वाहनों को उचित प्रकार से पार्क करने के लिए स्टाफ का कोई कर्मचारी भी तैनात नहीं किया गया है जिसके चलते लोग यहां पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं। इस रोड पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इसके साथ में पुलिस स्टेशन कालका भी स्थित है जहां पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस यहां पर सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे तो ऐसा लगता है कि यह सब देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है।
मामला संज्ञान में आ गया है, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -अभिषेक, ट्रैफिक एसएचओ।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आ गया है, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -अभिषेक, ट्रैफिक एसएचओ।