फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vehicle tracking system will also be installed in private buses: Raja warring

प्राइवेट बसों में भी लगेंगे वाहन ट्रैकिंग सिस्टम : राजा वड़िंग

Wed, 13 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicle tracking system will also be installed in private buses: Raja warring
चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया है कि सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) को आगे बढ़ाते हुए यह प्रणाली राज्य में चल रही सभी प्राइवेट बसों में भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज और पनबस के मुख्यालय में बस ट्रैकिंग सिस्टम मॉनिटरिंग एंड कंट्रोल रूम के कामकाज की समीक्षा करते हुए मंगलवार को राजा वड़िंग ने बताया कि प्राइवेट ऑपरेटरों की बसों की कारगुजारी सुरक्षा के लिहाज से संतोषजनक न होने के कारण प्राइवेट बसों में भी वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाना यकीनी बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री ने सिस्टम की जांच करने के लिए अलग-अलग डिपुओं के कई जनरल मैनेजरों, ड्राइवरों और कंडक्टरों को फोन करके सिस्टम की कार्यकुशलता की जांच की। परिवहन मंत्री ने बताया कि यह सिस्टम अब तक पनबस/पंजाब रोडवेज की 1450 बसों में लागू किया जा चुका है, जो महिलाओं की सुरक्षा को यकीनी बना रहा है क्योंकि किसी आपात स्थिति के लिए महिलाओं के लिए बसों में पैनिक बटन मुहैया करवाया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सेंट्रल कंट्रोल रूम से हो रही बसों की निगरानी
बसों के पारदर्शी और समयबद्ध आवागमन के लिए केंद्रीय निगरानी और कंट्रोल रूम चंडीगढ़ में स्थापित किया गया है। राजा वड़िंग ने कहा कि वीटीएस द्वारा बसों की तेज रफ्तार, गलत ढंग से ब्रेक लगाने और तेज भगाने, बसों के रात में ठहराव, निर्धारित स्थानों के बजाय किसी अन्य जगह रुकना, बसों का ढाबों पर 25 मिनट से अधिक रुकना, रूट बदलना, शहरों से बाहर-बाहर गुजर जाना, निश्चित स्टॉप पर न रुकना, काउंटरों से बसों के आने और जाने के वास्तविक समय की निगरानी, बसों की वास्तविक यात्रा की दूरी आदि संबंधी जांच की जा रही है। सिस्टम द्वारा बसों की निगरानी संबंधी डिपुओं के जनरल मैनेजरों और केंद्रीय कंट्रोल रूम के जरिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम, ड्राइवर-कंडक्टर होंगे सम्मानित
राजा वड़िंग ने कहा कि सिस्टम द्वारा तैयार रिपोर्टों और विभाग के अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर हर पखवाड़े डिपुओं के तीन बढ़िया कारगुजारी वाले जनरल मैनेजरों और दस-दस ड्राइवरों और कंडक्टरों को सम्मानित किया जाएगा जबकि काम में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि किसी स्टाफ मेंबर की तरफ प्राइवेट ऑपरेटर के साथ मिलीभगत करके विभागीय राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed