{"_id":"67f0351e8f20e332c0013055","slug":"vehicle-hit-motorcyclist-injured-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121182-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर, घायल
Sat, 05 Apr 2025 01:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-4 लाइट पॉइंट के पास तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सकेतड़ी निवासी प्रेम सिंह चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। प्रेम सिंह का बेटे मंजीत सिंह की शिकायत पर एमडीसी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
मंजीत सिंह ने बताया कि पिता प्रेम सिंह मोटरसाइकिल से किसी काम से मनीमाजरा जा रहे थे। जैसे ही वह एमडीसी लाइट पॉइंट सेक्टर-4 के पास पहुंचे तेज रफ्तार से कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे से पिता के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
एमडीसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।