फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vegetables under lockdown: Supply decreased, consumption increased, vegetables became expensive, urban spoke, people are facing problems, even the vendors are not able to provide vegetables.

लॉकडाउन में सब्जियां : आपूर्ति घटी, खपत बढ़ी, महंगी हुईं सब्जियां, शहरी बोले, लोगों को हो रही है परेशानी, वेंडर भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहे सब्जियां

Wed, 12 May 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vegetables under lockdown: Supply decreased, consumption increased, vegetables became expensive, urban spoke, people are facing problems, even the vendors are not able to provide vegetables.
पंचकूला। जिले में लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद दस दिन में सभी सब्जियों के दाम आसमान में पहुंच गए हैं। सब्जी की आपूर्ति नहीं होने से सेक्टरों में सब्जी महंगी मिल रही है। यह हालात लॉकडाउन के बाद बने हैं। रजिस्टर्ड वेंडर्स की तरफ से सब्जी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टरों में लॉकडाउन के बाद रेहड़ियों पर बिकने वाली सब्जी पर पाबंदी लग गई है। सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17 सहित घग्गर पार सेक्टरों में सब्जी ठेलों पर नहीं बिक रही है। होम डिलीवरी देने वाले पहले तो सब्जी की सप्लाई समय पर नहीं कर पाते। अब सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। सेक्टर-15 के वेंडर मनोज कुमार का कहना है कि लॉकडाउन में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वर्तमान में खपत तो बढ़ी है लेकिन आवक कम हुई है।
विज्ञापन

इस कारण सब्जियों के रेट बढ़ने के साथ ही लोगों तक सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर का कहना है कि सब्जियों की सप्लाई समय पर नहीं हो रही है। वेंडर्स द्वारा लाई गई सब्जी के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा का कहना है कि अगर इस तरह की परेशानी है तो रजिस्टर्ड वेंडर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन में इन सब्जियों के बढ़े दाम
सब्जी पहले अब
प्याज 20 30
टमाटर 20 25
भिंडी 40 50
तोरी 30 40
करेला 35 45
आलू 15 22
मिर्च 50 60
मटर 80 100
गोभी 30 40
नोट- सभी दाम प्रति किलोग्राम में हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed