फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vading filed a case against the AAP leader who threatened the lawyer and demanded his arrest

Panchkula News: वड़िंग ने वकील को धमकाने वाले आप नेता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की

Mon, 04 Aug 2025 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 04 Aug 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Vading filed a case against the AAP leader who threatened the lawyer and demanded his arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वकील को धमकाने और उन पर पिस्तौल तानने वाले दर्श तूर के खिलाफ तत्काल पुलिस केस दर्ज कर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। तूर आम आदमी पार्टी के जिला यूथ विंग के अध्यक्ष एमपी जवद्दी के भाई हैं।
वड़िंग ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आप नेता और उनके रिश्तेदार जिस तरह से कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लुधियाना के एक वकील के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए, कहा कि आप नेता लोगों को इस तरह डराने-धमकाने की हिम्मत रखते हैं, मानो कानून उनकी जेब में हो।
विज्ञापन

उन्होंने मामले में तत्काल पुलिस केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए, कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस धरना देगी। इस बीच पीड़ित वकील के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए, वड़िंग ने कहा कि पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को न्याय के कटघरे में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed