फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccine in car: target of 1500, put 200 employees on duty, Tau Devi Lal Stadium will be vaccinated from 8 am to 4 am today

कार में टीका : 1500 का लक्ष्य, 200 कर्मचारियों को लगाया ड्यूटी पर, ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आज सुबह 8 से 4 बजे तक लगेगा टीका

Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Vaccine in car: target of 1500, put 200 employees on duty, Tau Devi Lal Stadium will be vaccinated from 8 am to 4 am today
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर के बहुउद्देशीय सभागार में मंगलवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वैक्सीनेशन ऑन व्हील अभियान का तीसरा चरण आयोजित किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को सेक्टर-22 आईटी पार्क से प्रवेश करवाया जाएगा। वहां से डंपिंग ग्राउंड से होकर घग्गर पुल से स्टेडियम के पिछले गेट से गाड़ियों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन

प्रवेश करते ही मल्टीपर्पज हॉल के साथ मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से कार में बैठे लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन के बाद स्टेडियम के सामने के गेट से गाड़ियों को सेक्टर-21 अंडरपास की तरफ बाहर निकाला जाएगा। इस दौरान 18 साल या उससे ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। अभियान के दौरान 1500 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

200 से ज्यादा कर्मचारियों की लगाई है ड्यूटी
अभियान को सफल बनाने के लिए करीब 200 से ज्यादा प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और वालंटियर्स की ड्यूटी स्टेडियम में लगाई गई है। रजिस्ट्रेशन वालों की गाड़ियों को ही स्टेडियम में जाने दिया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन वालाें को मौके पर मौजूद सरकारी कर्मचारियों की तरफ से रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस बताया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद कार सवार को भीतर जाने दिया जाएगा। इससे पहले सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में दो दिवसीय और सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक दिवसीय अभियान का आयोजन हो चुका है। वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसमें आधार कार्ड नंबर सहित पूरी जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों की लगाई है ड्यूटी
एडीसी ने बताया कि लोगों की सुविधा और टीकाकरण के सुगम संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कालका के एसडीएम राकेश संधु को इस अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त किया है, परियोजना अधिकारी सुनील जाखड़ उनका सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विकास और डॉक्टर अनुज टीका लगवाने आ रहे लोगों की पहचान करेंगे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) रमेश गुलिया को टीकाकरण के लिए आ रहे वाहनों के नियंत्रण व पार्किंग की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधीक्षक अमित मलिक को एसएचओ ट्रैफिक के साथ तालमेल कर उचित बैरिकेटिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता मलिक पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाएंगी। इसके अलावा प्रशिक्षणाधीन तहसीलदार आदित्य और निखिल कार्यालय के दिनेश व गगन के साथ टीकाकरण अभियान के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी को सहयोग करेंगे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय वत्स टीकाकरण के आयोजन स्थल पर माइक व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे। मेडिकल टीम का टीकाकरण में सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed