{"_id":"61cf6a6d7247016ab318258b","slug":"vaccine-40-thousand-children-of-15-18-years-will-be-given-covaccine-in-the-district-pkl-office-news-pkl437862233","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका : जिले में 15-18 वर्ष के 40 हजार बच्चों को लगाई जाएगी कोवैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका : जिले में 15-18 वर्ष के 40 हजार बच्चों को लगाई जाएगी कोवैक्सीन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। बैठक में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिले में 15 से 18 साल के 40 हजार बच्चों को को-वैक्सिन की डोज दी जाएगी। कोविड संक्रमण से बचाने के लिए रजिस्ट्रेशन के आधार पर को-वैक्सिन की डोज लगाई जाएगी। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं कमांड अस्पताल पर टीकाकरण की यह सुविधा सिर्फ सैनिक और उनके परिजनों के लिए ही उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड आवश्यक होगा। स्कूली बच्चे अपना आई कार्ड दिखाकर भी कोविड-19 का टीकाकरण करवा सकेंगे। 3 जनवरी से पंजीकृत बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपील की है कि वे जिलावासियों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें ताकि आने वाली संभावित कोविड की तीसरी लहर से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके और पंचकूला जिला 100 फीसदी टीकाकरण की सूची में शामिल हो सके।
इस मौके पर नगराधीश सिमरनजीत कौर, स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ और कोविड-19 इम्यूनाइजेशन की नोडल अधिकारी मीनू सासन भी उपस्थित थे। बैठक में पुलिस, आर्मी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, नगर निगम, बीडीपीओ पिंजौर व बरवाला, नवीन व नवीनीकरण उर्जा विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।