{"_id":"60b696348ebc3e1c8d012d7d","slug":"vaccination-target-of-1-75-crore-more-than-57-lakh-people-have-been-covered-panchkula-news-pkl4152696126","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.75 करोड़ को टीकाकरण का लक्ष्य, 57 लाख से अधिक लोगों को लग चुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.75 करोड़ को टीकाकरण का लक्ष्य, 57 लाख से अधिक लोगों को लग चुका
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब तक 57 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। सरकार ने 1.75 करोड़ लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इनमें 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के 1.05 करोड़ और 45 से अधिक आयु वर्ग के 71 लाख लोग शामिल हैं। इन्हें लगभग 3.5 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जानी हैं, जिसमें से 57,11,985 खुराक दी जा चुकी हैं। यह लक्ष्य का लगभग 16 प्रतिशत है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का 800 करोड़ रुपये की लागत से निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश के लोगों को मुफ्त टीके लगाने के लिए 316 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। शेष 484 करोड़ की राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। हरियाणा उन कुछ राज्यों में से एक है जो 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क टीके लगा रहा है।
टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों की भीड़ को रोकने के लिए आपूर्ति के अनुसार चरणबद्घ रूप से टीके लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण के पहले दो चरणों में एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को टीका लगाया जाना था, जबकि तीसरे चरण में सह-रुग्णता वाले 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 82 प्रतिशत एचसीडब्ल्यू और 82 प्रतिशत एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण किया जा चुका है। जल्द ही राज्य के सभी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
टीके को लेकर दुविधा में पड़ेे लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, पीआरआई, यूएलबी, पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता जैसे विभिन्न विभागों को शामिल किया गया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रमुख डॉक्टरों के वीडियो साझा किए हैं। सभी जिलों में प्रभावशाली लोगों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण के लिए जनता को प्रेरित कराया गया। टीका लगवा चुके लोगों को ‘मैंने टीका लगाया है’ के स्टिकर वितरित किये गए हैं। आशा कार्यकर्ता अब भी लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक व प्रेरित कर रही हैं। 16 जनवरी को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू करने से लेकर अब तक सरकार ने सुचारू रूप में टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें मेगा टीकाकरण अभियान, सामाजिक टीकाकरण अभियान, मेगा टीकाकरण दिवस शामिल हैं।
टीकाकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और क्रियान्वित करने के लिए राज्य संचालन समिति काम कर रही है। मनोहर लाल ने बताया कि मेगा टीकाकरण दिवस के जरिये गांवों में भी वैक्सीन लगाना सुनिश्चित किया है। टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। गांवों में आवासीय क्षेत्रों के करीब टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि अधिकतम लोगों को टीका लगाया जा सके।