{"_id":"6053b9818ebc3ec4477c5147","slug":"vaccination-of-1088-senior-citizens-in-22-centers-pkl-office-news-pkl4076039178","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 केंद्रों में 1088 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 केंद्रों में 1088 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
टीका लगवाती महिला।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में वीरवार को वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण अभियान के 16वें दिन 1088 वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। 60 वर्ष से ज्यादा के 1088 वरिष्ठ नागरिकों और 45-59 आयु वर्ग के 290 नागरिकों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण के लिए पंचकूला में वीरवार को 22 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 12 सरकारी और 10 निजी केंद्र स्थापित किए गए। सरकारी अस्पतालों में सिविल अस्पताल सेक्टर-6, एसडीएच कालका, सीएचसी रायपुररानी, सीएचसी नानकपुर, पीएचसी पिंजौर, पीएचसी सूरजपुर, पीएचसी ओल्ड पंचकूला, पीएचसी हंगोला, पीएचसी बरवाला, पीएचसी कोट, एमएलए हास्टल, पॉलिक्लीनिक सेक्टर-26 शामिल रहे। जबकि निजी अस्पतालों में पारस अस्पताल, ओजस अस्पताल, ईएमएमईएनईएन, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट, चक्रवर्ती अस्पताल, आदित्य रतन हार्टलाइन अस्पताल, धवन अस्पताल, राफेल्स अस्पताल, मलिक अस्पताल और डॉ. संजीव त्रेहन अस्पताल शामिल किया गया।
उक्त सभी केंद्रों में सुबह 9 बजे से 60 वर्ष से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण के लिए आने शुरू हो गए थे। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कुल 1850 को लगाए गए टीके
पंचकूला में हर वर्ग को मिलाकर कुल 1850 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 60 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी और 170 फ्रंट लाइन कर्मचारियों को टीके लगाए गए। वहीं, 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को 1088 और 45 से 59 आयु वर्ग वाले 290 लोगोें का टीकाकरण किया गया। इस तरह वीरवार को निर्धारित किया गया 1850 के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया गया।