{"_id":"60a80f6b8ebc3e4fac5464dd","slug":"vaccination-in-drive-through-vaccination-2251-has-been-vaccinated-the-vic-president-has-flagged-off-the-campaign-at-the-parade-ground-pkl-office-news-pkl414104550","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : ड्राइव-थ्रू टीकाकरण में 2251 ने लगवाई वैक्सीन, परेड ग्राउंड में विस अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : ड्राइव-थ्रू टीकाकरण में 2251 ने लगवाई वैक्सीन, परेड ग्राउंड में विस अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना को हराने और सभी को टीका लगाने के लिए शुक्रवार को परेड ग्राउंड में ड्राइव-थ्रू टीकाकरण अभियान का आगाज किया गया। ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में दो सत्रों में टीकाकरण किया गया। पहला सत्र सुबह 9-12 और दूसरा सत्र शाम 4-6 बजे तक रहा। इस दौरान 2251 लोगाें को टीका लगाया गया।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह अभियान वरदान साबित होगा। इससे सभी नागरिकों को बहुत जल्द टीकाकरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर ड्राइव थ्रू के माध्यम से वैक्सीनेशन अभियान चलाया है। शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में पंचकूला के लोगों का जल्दी से टीकाकरण हो ऐसा प्रशासन का प्रयास है। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर को स्थापित किया गया है।
यहां पर लोग अपने वाहन से आएं और नंबर आने पर अपने वाहन में बैठे ही वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।
वहीं, वैक्सीन लगवाने के बाद पार्किंग व्यवस्था में अपने वाहन को पार्क कर आराम कर सकते हैं। अगर कोई दिक्कत महसूस होती है तो मेडिकल टीम मदद करेगी। इस अभियान से हजारों लोग अपना टीकाकरण करवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला प्रशासन भी बहुत ही कुशलता से इस अभियान को चला रहा है। इनके नेतृत्व में पूरी टीम ने कोरोना की बीमारी को हराने के लिए जो प्रयास किए हैं, वे सार्थक हैं, जल्द ही पंचकूला कोराना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले में 22 स्थानों पर भी टीकाकरण हो रहा है। इस प्रकार 2 से ढाई हजार लोगों का प्रतिदिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल, उपयुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पार्षद जय कौशिक, नरेंद्र लुभाना, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एडीसी मोहमद इमरान रजा, सिविल सर्जन डॉक्टर जसजीत कौर, रेडक्रॉस सचिव सविता अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता एनके पायल, उमेश सूद सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।