फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination: 150 sanitation workers of the municipal corporation were vaccinated, vaccination was done with the help of health department at the community center located in Sector-12A

टीकाकरण : नगर निगम के 150 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया टीका, सेक्टर-12ए स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की मदद से टीकाकरण किया गया

Sat, 17 Jul 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 150 sanitation workers of the municipal corporation were vaccinated, vaccination was done with the help of health department at the community center located in Sector-12A
पंचकूला। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के लिए सेक्टर-12ए स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की मदद से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। टीकाकरण करने वाली टीम का नेतृत्व डॉक्टर रोहिणी और नगर निगम के सिटी टीम लीडर प्रदीप कुमार ने किया। यह कैंप सुबह 9.30 से शाम तीन बजे तक लगाया गया। इसमें 198 लोगों ने टीका लगाया, जिसमें 150 सफाई कर्मचारी थे। 100 सफाई कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई जबकि 50 ऐसे थे जिन्होंने पहली डोज लगवाई। इसके अलावा 48 में से कुछ निगम कर्मचारी और सीनियर सिटीजन थे।
विज्ञापन

इस वैक्सीनेशन कैंप में सफाई कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। डॉक्टर रोहिणी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी जोकि फ्रंट लाइन वर्कर हैं, उन्हें मुख्य तौर पर वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी सफाई कर्मचारी पहली डोज लगवाने आ रहा है, पहले उसका रजिस्ट्रेशन किया गया, फिर वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि जो सफाई कर्मचारी या नगर निगम का कर्मचारी कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने आ रहा है उसे भी वैक्सीन लगाई जा रही है। नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा की सफाई कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर हैं। उन्हें वैक्सीन लगाया जाना अति आवश्यक है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट आने की संभावना है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों का जल्द से जल्द टीकाकरण करवाया जा रहा है ताकि सभी सफाई कर्मचारियों की सेहत ठीक रहे। धर्मवीर सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी समय रहते अपना टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि वे भी महामारी से बचे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed