Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uzbekistan to adopt Haryana's tablet distribution scheme

हरियाणा की टैबलेट वितरण योजना अपनाएगा उज्बेकिस्तान

Thu, 28 Jul 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uzbekistan to adopt Haryana's tablet distribution scheme
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ई-अधिगम योजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। सरकारी स्कूलों के 5 लाख बच्चों को फ्री टैबलेट, 2 जीबी इंटरनेट डाटा और सॉफ्टवेयर दिए जाने को उज्बेकिस्तान ने बेहतरीन योजना करार दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां शिक्षा मंत्री कंवर पाल से मिलने पहुंचे उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के दौरान योजना पर चर्चा की। साथ ही कहा, विश्व भर में इसकी खूब चर्चा है कि 5 लाख बच्चों को फ्री टैबलेट, इंटरनेट व सॉफ्टवेयर कैसे दिया गया। बैठक के दौरान नामनगान विश्वविद्यालय उज्बेकिस्तान के कुलपति व अन्य सदस्यों ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि योजना तैयार करने की विशेषज्ञता प्रदान करें, वे भी अपने देश में विद्यार्थियों के लिए ऐसी योजना लागू करना चाहते हैं। कंवर पाल ने कहा कि स्कूली बच्चे ई-अधिगम योजना के माध्यम से पढ़ाई कर प्रौद्योगिकी में कुशल होंगे। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वे अपने विद्यार्थियों में भी सूचना प्रौद्योगिकी सहित कौशल विकास की रूचि पैदा करने के लिए इस योजना का अनुसरण कर रहे हैं। भारत ने नई शिक्षा नीति- 2020 बनाई है, जबकि उनके यहां पर अब तक रशियन पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाता है। यह उचित समय है कि भारत की इस नीति से अधिक से अधिक सीखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी के आदान- प्रदान पर बनी सहमति
शिक्षा मंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान के लिए आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विदेशी भाषा विभाग के प्रमुख खोशिमोवा डिल्डोरा, अंतरराष्ट्रीय संबंध के वाइस रेक्टर अनवरजोन मखकामोव, अवड़बेक युलदाशेव, यातुर्सुनोव ने कहा कि उज्बेकिस्तान के 5 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर अंग्रेजी विषय में हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों में दाखिला करवाया जाए, जिससे वहां के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय पर अपनी अच्छी पकड़ बना सकें। भारत में अंग्रेजी भाषा पाठ्यक्रम आसान है। अंग्रेजी व कंप्यूटर विषय के अध्यापकों को लघु प्रशिक्षण के लिए उज्बेकिस्तान भेजने पर भी शिक्षा मंत्री ने सहमति जताई है।

उज्बेकिस्तान फरीदाबाद सूरजकुंड मेले का पार्टनर
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा कला व संस्कृति के लिए प्रसिद्घ फरीदाबाद सूरजकुंड मेले का उज्बेकिस्तान सहभागी देश है। इसके सहयोग से मेले का आयोजन किया जाता है। अब शिक्षा में हरियाणा, उज्बेकिस्तान का सहयोगी बनेगा। उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को अपने देश के इंजीनियरिग के विद्यार्थियों की तरफ से डिजाइन की गई टोपी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed