फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Utensils arrived for the players, and food was prepared at the Excellence Center two days later.

Panchkula News: खिलाड़ियों के लिए बर्तन पहुंचे, दो दिन बाद एक्सीलेंस सेंटर में बना खाना

Fri, 09 Jan 2026 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Utensils arrived for the players, and food was prepared at the Excellence Center two days later.
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के एक्सीलेंस सेंटर में दो दिन से भूखे अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को आखिरकार तीसरे दिन नियमित खाना मिल सका। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग हरकत में आया और किराए के बर्तन लाकर खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। सुबह की डाइट भी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

एक्सीलेंस सेंटर में महिला और पुरुष खिलाड़ियों को पिछले दो दिनों से भोजन नहीं मिल पा रहा था। ठेकेदार की ओर से बर्तन उपलब्ध न कराए जाने के कारण रसोई नहीं चल सकी और खिलाड़ियों को मजबूरी में सैंडविच से दिन गुजारना पड़ा। इस गंभीर लापरवाही को अमर उजाला ने 7 जनवरी को ठेकेदार ने नहीं दिए बर्तन, एक्सीलेंस सेंटर में नहीं बना खाना और 8 जनवरी को एक्सीलेंस सेंटर में दूसरे दिन विद्यार्थियों को नहीं मिला खाना, सैंडविच से गुजार रहे दिन शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और खिलाड़ियों के लिए किराए के बर्तनों की व्यवस्था कर नियमित रूप से भोजन तैयार कराया गया। खाने का प्रबंध होते ही खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी नील कमल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए बर्तनों की व्यवस्था कर दी गई है और सभी आवश्यक डाइट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक्सीलेंस सेंटर की मेस से जुड़ी सभी सुविधाएं जल्द ही पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएंगी ताकि भविष्य में खिलाड़ियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed