{"_id":"5ee903f18ebc3e433f0b406a","slug":"ut-administration-said-2-year-old-schools-are-now-challenging-the-order-to-upload-the-balance-sheet-panchkula-news-pkl3783825115","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी प्रशासन ने कहा- बैलेंस शीट अपलोड करने के आदेश को दो साल बाद चुनौती क्यों दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी प्रशासन ने कहा- बैलेंस शीट अपलोड करने के आदेश को दो साल बाद चुनौती क्यों दे रहे
Wed, 17 Jun 2020 10:35 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैलेंस शीट वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली निजी स्कूलों की याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में बताया कि यह प्रावधान दो वर्ष पहले बनाया गया था। केंद्र सरकार ने भी मामले में जवाब दायर किया है, लेकिन जवाब समय पर नहीं आने के चलते हाईकोर्ट ने अब सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट में अपना जवाब दायर कर कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब के फीस रेगुलेटरी एक्ट को 2018 में लागू किया था, जिसके तहत निजी स्कूलों को 8 प्रतिशत से अधिक की फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई थी। साथ ही इस एक्ट के तहत स्कूलों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने वार्षिक खर्च और आय की बैलेंस शीट अपलोड करेंगे।
एक्ट के तहत फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी भी गठित की गई थी। दो वर्षों तक किसी भी निजी स्कूल ने इस एक्ट को चुनौती नहीं दी। अब दो वर्षों बाद निजी स्कूल इसे चुनौती दे रहे हैं जो सही नहीं है। इसके साथ ही प्रशासन ने कहा कि 40 के करीब निजी स्कूल अपनी बैलेंस शीट अपलोड कर चुके हैं, कुछ निजी स्कूलों ने ऐसा नहीं किया था जिसके चलते उन्हें नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन
याचिका दायर करने वालों में से 15 स्कूलों ने एक्ट लागू किया
प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि जिस एसोसिएशन ने यह याचिका दायर की है, उसके 79 स्कूल सदस्य हैं, उसमें से 45 स्कूलों ने ही याचिका दायर की है अन्य 4 स्कूल गैर-मान्यता प्राप्त हैं। जिन 45 स्कूलों ने याचिका दायर की है उनमें से 15 स्कूल एक्ट के इस प्रावधान को लागू भी कर चुके हैं। जिन स्कूलों ने इस लागू नहीं किया था उन्हें नोटिस भेजे गए थे लेकिन नोटिस का जवाब देने की बजाय इन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। लिहाजा प्रशासन ने इसी दलील के साथ इस याचिका को खारिज किए जाने की मांग की है।