फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Using technical acumen, the police recovered 78 stolen mobile phones in six months and handed them over to the owners

Panchkula News: तकनीक सूझबूझ से पुलिस ने छह माह में चोरी हुए 78 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Thu, 03 Jul 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Using technical acumen, the police recovered 78 stolen mobile phones in six months and handed them over to the owners
पंचकूला। पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी सूझबूझ से छह माह में चोरी हुए 78 मोबाइल किए बरामद हैं। यह फोन 1 जनवरी 2025 से 30 जून के बीच गुम हुए थे, जो पुलिस ने उनके मालिकों को लौटाया है। इन मोबाइल फोनों की कीमत 16 हजार से लेकर 48 हजार रुपये तक थी। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता मौजूद रहीं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए 7 नागरिकों को उनके खोए मोबाइल फोन लौटाए। डीसीपी ने कहा कि नागरिकों की खोई हुई वस्तुएं लौटाना सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। जितनी खुशी आपको फोन मिलने पर हो रही है, उतनी ही हमें आपकी मुस्कान देखकर होती है। वहीं, डीसीपी ने इस सफलता का श्रेय साइबर सेल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामू स्वामी और उनकी टीम को दिया। फोन वापसी पाने वालों में चंद्र प्रकाश, मुन्ना सिंह, बिंध्या प्रसाद, सूरज प्रताप, प्रवीन, मुकेश और अजय ठाकुर शामिल रहे। उन्होंने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि आज के दौर में भी इतनी ईमानदारी से काम करने वाली पुलिस देखना सुखद अनुभव है।
विज्ञापन

मोबाइल ट्रैक और ब्लॉक करने की प्रक्रिया समझाई



अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाए, तो पहले नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज करवाएं। फिर [ceir.gov.in](https://ceir.gov.in) पर जाएं और Block Your Lost/Stolen Mobile विकल्प चुनें। फॉर्म में मोबाइल नंबर, आईएमईआई, ब्रांड, मॉडल, खोने की तारीख, एफआईआर नंबर, पहचान पत्र और मोबाइल की रसीद जैसी जानकारी भरें। एफआईआर की कॉपी और रसीद अपलोड करने के बाद सबमिट करें। आपको एक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed