{"_id":"68112f724307de3f9100b7f8","slug":"used-to-bring-heroin-from-punjab-and-sell-it-in-tricity-arrested-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-16937-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब से लाकर ट्राइसिटी में बेचता था हेरोइन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब से लाकर ट्राइसिटी में बेचता था हेरोइन, गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला अदालत ने दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लवदीप सिंह उर्फ दीप निवासी खन्ना जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब का रहने वाला एक युवक कालका-शिमला मेन हाईवे के नजदीक चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन लिंक रोड पर किसी ग्राहक को शाम को हेरोइन बेचने आएगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक की जेब से 71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लवदीप पंजाब के अमृतसर हेरोइन खरीदकर ट्राइसिटी में बेचता है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ड्रग नेटवर्क के बारे पता लगा रही है। इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।