फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   US Consulate should be opened in Chandigarh: Banwarilal Purohit

Panchkula News: चंडीगढ़ में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास खोलने की मांग

Sat, 17 Jun 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
US Consulate should be opened in Chandigarh: Banwarilal Purohit
चंडीगढ़। अमेरिका में पंजाब के लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर, चंडीगढ़ में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास खोले जाने पर जोर दिया है। केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर को भेजे पत्र में राज्यपाल ने लिखा है कि पंजाबी बड़े ही उत्साही लोग हैं, जो देश-विदेश में घूमना पसंद करते हैं। अमेरिका में प्रवासी भारतीयों की कुल संख्या में इनका बहुत बड़ा हिस्सा है। इस समुदाय की विशेषता यह है कि इसके सदस्य अपनी जड़ों से पूरी तरह जुड़े हुए हैं और भारत में अपने परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। ऐसे में चंडीगढ़, जोकि पंजाबी संस्कृति का प्रमुख केंद्र है, में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास खोले जाने के लिए यह एक अच्छा कारण है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने लिखा कि भारत में एक अतिरिक्त अमेरिकी काउंसलेट की मांग के लिए अमेरिकी सांसदों द्वारा भी दबाव डाला जा रहा है, जो इस मांग को और प्रबलता प्रदान करता है। भारत के अमेरिका में पांच काउंसलेट हैं, जबकि अमेरिका के भारत में केवल चार हैं। राज्यपाल ने लिखा कि अगर चंडीगढ़ में एक अमेरिकी काउंसलेट खोला जाता है तो यह राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आयाम हासिल करने के उद्देश्यों की पूर्ति करेगा। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस मामले को उपयुक्त अमेरिकी अधिकारियों के साथ आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed