फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Upset with his mother, 12-year-old boy catches train to Jammu

Panchkula News: मां से नाराज होकर ट्रेन पकड़कर जम्मू पहुंचा 12 वर्षीय बच्चा

Tue, 02 Dec 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Upset with his mother, 12-year-old boy catches train to Jammu
पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला। पुलिस ने 12 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के पास पहुंचाया जो मां की डांट से नाराज होकर घर से ट्रेन में जम्मू पहुंच गया था। बच्चा 29 नवंबर की रात लगभग 9 बजे घर से निकल गया था। बच्चे के पिता भारतीय सेना में हैं और चंडीगढ़ में ड्यूटी पर हैं। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद 30 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे परिवार ने एमडीसी थाने में शिकायत दर्ज करवाई और अपहरण की आशंका जताई। शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया। जांच में सीसीटीवी और अन्य इनपुट से पता चला कि बच्चा रात में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और कटरा (जम्मू) की ट्रेन पकड़ी। पुलिस ने तुरंत लोकेशन ट्रेस की और 30 नवंबर की देर रात करीब 11 बजे बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed