फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uproar in Civil Hospital, woman got angry when sample was not taken

Panchkula News: नागरिक अस्पताल में हंगामा, सैंपल न लेने पर भड़की महिला

Mon, 30 Sep 2024 03:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Civil Hospital, woman got angry when sample was not taken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। देर रात नागरिक अस्पताल के डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलाना पड़ी। इसके बाद मामला शांत हुआ। डॉक्टर ने सेक्टर-6 पुलिस चौकी में महिला तो महिला ने डॉक्टर और नर्स के खिलाफ शिकायत दी है। रात को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में जिस समय हंगामा हुआ उस समय डॉक्टर और नर्स मौजूद थीं।
शनिवार रात इमरजेंसी वार्ड में एक युवक को भर्ती किया गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे मरीज की मां वार्ड में मौजूद नर्स को ब्लड सैंपल लेने के लिए बार-बार कह रही थी। अस्पताल में उस समय काफी ज्यादा भीड़ थी। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में सैंपल लेंगीं। यह सुनते ही महिला भड़क गई और नर्स के साथ बदसलूकी करने लगी। शोर सुनकर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और महिला को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिला नहीं मानी और उनके साथ भी बदसलूकी करने लगी।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सेक्टर-6 पुलिस चौकी से अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। इसके बाद डॉक्टर ने महिला के खिलाफ और महिला ने डॉक्टर और नर्स के खिलाफ सेक्टर-6 पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed