{"_id":"642dd2e6c067498f4f0e15a4","slug":"uproar-city-councils-budget-meeting-remained-inconclusive-officials-surrounded-on-many-issues-pkl-office-news-c-16-1-106825-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हंगामेदार नगर परिषद की बजट की बैठक रही बेनतीजा, कई मुद्दों पर अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हंगामेदार नगर परिषद की बजट की बैठक रही बेनतीजा, कई मुद्दों पर अधिकारियों को घेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कालका। नगर परिषद कालका की बुधवार को वित्तिय वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रही। करीब तीन घंटे की बैठक में काफी नोक-झोंक के बाद निर्णय लिया गया कि बजट पर अगली बैठक 11 अप्रैल को की जाएगी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन में चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा की अध्यक्षता में हुई बैठक हंगामेदार रही। इसमें अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन कृष्णलाल लांबा, ईओ जरनैल सिंह, एक्सईएन अक्षय भारद्वाज, जेई सुभाष सहित अन्य अधिकारी और पार्षदगण मौजूद रहे। इस दौरान ईओ ने पार्षदों को वित्तीय वर्ष का खर्च और आमदनी और इस वित्तीय वर्ष का प्रस्तावित खर्च और आमदनी पढ़कर सुनाई। बैठक में ऐसे कई मोड़ आए जब नगर परिषद के अधिकारी और चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा विकास कार्यों को लेकर आमने-सामने आ गए।
पार्षद पति बोलने लगे तो जताया एतराज
मीटिंग के दौरान जब एक महिला पार्षद के पति माइक पर बोलने लगे तो वार्ड नंबर तीन की पार्षद मंजूलता के पति संतराम पासी ने इसका विरोध जताया। कुछ पार्षदों ने भी इसका विरोध कर कहा कि सीट पर केवल पार्षद को ही बैठने दिया जाए अगर किसी पार्षद का कोई रिश्तेदार है तो वह पीछे लगी सीटों पर बैठे। इसके बाद ईओ ने उक्त महिला पार्षद के पति को उठने के लिए कहा और माइक महिला पार्षद को देने के लिए कहा।
स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर भड़के लांबा
माहौल उस समय गरमा गया जब बैठक में पार्षदों द्वारा लगातार स्ट्रीट लाइट रिपेयर का मुद्दा उठाया जा रहा था। इस मुद्दे पर चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा भी अधिकारियों पर नाराजगी प्रकट करते नजर आए। लांबा ने रोष स्वरूप नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि 12 जनवरी को हुई बैठक में आप लोगों द्वारा यह कहा गया था कि स्ट्रीट लाइट्स ठीक करवा दी जाएंगी, इसका प्रपोजल डाल दीजिए जो उसी दिन की बैठक में डाल दिया गया था, लेकिन आज तक स्ट्रीट ठीक नहीं हुई है। आठ महीने होने को आ रहे हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं करवाई जा रही है। लांबा ने कहा कि 400 से 500 रुपये में एक स्ट्रीट लाइट ठीक हो जाती है। इस प्रकार चार लाख की लागत से करीब सभी स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
पार्षदों ने मांगा खर्चे का हिसाब
पार्षद बनिंदर कौर ने कहा कि डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन करने वाले कर्मचारी उनका एरिया कवर नही कर पा रहे हैं। पार्षद गोल्डी वाल्मीकि ने बजट की कॉपी पार्षदों को देर रात मिली है इसे पहले समय से भिजवाया जाना चाहिए था। पार्षद मंजूलता ने कहा रोड कट चार्ज वसूलने के बावजूद रिपेयर नही की जाती है जिससे लोगो में रोष है। पार्षद टिंकू शर्मा ने कहा कि ट्राली हेल्परी कर रहे लोकल लगे सफाई कर्मचारियों को क्यों निकाला गया है, उन्हें जल्द नौकरी पर रखा जाए। पार्षद विनोद सावर्णी द्वारा आवारा पशुओं का मुद्दा उठाकर अधिकारियों से सवाल किया गया कि पिछले वर्ष में करीब 9 लाख रुपये की लागत से आवारा पशुओं को उठाने के लिए जो खर्च किया है, इसकी डिटेल दी जाए कि कितने पशु कहां से उठाए गए है। पार्षद शालू धीमान ने मीटिंग में वॉर्ड-29 की पार्षद नेहा शर्मा के स्वर्गीय पति राज शर्मा की आकस्मिक मृत्यु का हवाला देकर कहा कि अगर ऐसी कोई अप्रिय घटना किसी और पार्षद के साथ होती है, तो नगर परिषद कालका की तरफ से नया प्रस्ताव पारित कर उसकी आर्थिक सहायता की जानी चाहिए। नगर परिषद की तरफ से पार्षदों की इंश्योरेंस भी होनी चाहिए। पार्षद कपिल घई ने कहा कि शहर में संकरी गलियां होने के चलते वहां डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन करने वाले कर्मचारी नही पहुंच पा रहे हैं इस समस्या का निदान हो। पार्षद काकू ने डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन पर लगने वाले चार्ज के बारे में कहा कि चार्ज बहुत कम वसूले जाएं ताकि आम आदमी पर कोई बोझ न पड़े। पार्षद सुदर्शन कांसल ने पिछले फागिंग कार्य के दौरान पेट्रोल व डीजल पर हुए खर्च का हिसाब मांगा और परिषद के वाहनों पर जीपीएस सिस्टम इंस्टाल करने की मांग की।
बजट पर अच्छी बहस हुई है। सारे मामलों पर चर्चा की गई है। हाउस ने चाहा है कि इस बाबत 11 को अलग से बैठक की जाए ताकि उस पर अंतिम निर्णय लिया जा सके। अब आगामी 11 अप्रैल को अगली बैठक होगी। इसमें फैसला लिया जाएगा। - जरनैल सिंह, ईओ नगर परिषद कालका।