{"_id":"67a66019f7fc6cf4850c02b1","slug":"up-to-10-students-can-apply-for-free-agricultural-drone-pilot-training-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-119411-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फ्री कृषि ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फ्री कृषि ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें आवेदन
विज्ञापन
ड्रोन की जानकारी देतीं डीसी। संवाद
पंचकूला। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसान, बेरोजगार युवाओं को फ्री ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण देने के लिए 10 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस ड्रोन प्रशिक्षण के लिए आवेदक को किसी कस्टम हायरिंग सेंटर या एफपीओ का सदस्य होना अनिवार्य है। यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले के जिन किसान, बेरोजगार युवाओं की आयु कम से कम 18 वर्ष है, वे मैट्रिक पास हैं, इस कृषि ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के लिए यह बहुत ही कारगर और लाभदायक प्रशिक्षण है। इसके माध्यम से किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ ही कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि ड्रोन पायलट प्रशिक्षण योजना का किसान बेरोजगार लाभ उठाएं और तकनीकी रूप से भी मजबूत बनें। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 500 किसानों को ड्रोन पायलट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसमें प्रथम और द्वितीय चरण में कुल 267 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान कर तैयार किया जा चुका है। अब शेष किसान बेरोजगारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार विभाग के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर आवेदन करना होगा।