फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Unemployed teachers met DPI Elementary in Mohali regarding their demands

Panchkula News: मांगों को लेकर मोहाली में डीपीआई एलीमेंट्री से मिले बेरोजगार अध्यापक

Tue, 02 Sep 2025 09:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 02 Sep 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Unemployed teachers met DPI Elementary in Mohali regarding their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। लंबे समय से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापक यूनियन की ओर से 2000 पीटीआई पदों की शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर मोहाली में डीपीआई एलीमेंट्री हरकीरत कौर को शिष्टमंडल ने मांग पत्र सौंपा। यूनियन के पंजाब प्रधन सौरब राय ने बताया कि 2000 पीटीआई अध्यापकों की भर्ती में बीपीई/बीपीईएस (तीन वर्षीय), बीपीएड (चार वर्षीय), बीपीएड (एक वर्षीय), बीपीएड (दो वर्षीय) पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाए। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण 37 वर्ष से अधिक आयु के कई युवाओं को इन पदों पर प्रति वर्ष आयु सीमा में छूट दी जाए, ताकि वे भी इन पदों का फॉर्म भर सकें और उन्हें भी रोजगार पाने का मौका मिल सके। उन्होंने बताया कि आज से पहले पंजाब में शिक्षकों की भर्ती के लिए कभी भी शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं ली गई। जिसके आधार पर 2000 पीटीआई (एलिमेंट्री कैडर) की भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा न ली जाए। इन पदों में खेल ग्रेडेशन की शर्त हटाई जाए, क्योंकि सरकार पंजाब के खिलाड़ियों के लिए हर पद में 2% आरक्षण देती है। यह शर्त केवल खेल वर्ग से संबंधित रखी जाए। यह शर्त सामान्य वर्ग पर लागू न हो। इस अवसर पर अजय कुमार, यादविंदर सिंह, रमन कुमार आदि नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed