{"_id":"61f8414320ecf0434e4cf0b2","slug":"underpass-the-third-deadline-of-the-leaders-is-also-over-got-disappointed-now-the-official-said-the-path-will-start-by-february-15-pkl-office-news-pkl4407635108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास : नेताओं की तीसरी समय सीमा भी खत्म, मिली निराशा, अब अधिकारी बोले-15 फरवरी तक शुरू होगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास : नेताओं की तीसरी समय सीमा भी खत्म, मिली निराशा, अब अधिकारी बोले-15 फरवरी तक शुरू होगा रास्ता
विज्ञापन
पंचकूला। चार माह में तीन बार अंतिम समय सीमा खत्म होने के बाद भी निर्माणाधीन अंडरपास सेक्टर-19 और पंचकूला के लोगों के लिए सपना बनकर रह गया है। 31 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानंचद गुप्ता की तीसरी डेड लाइन खत्म हो गई है, लेकिन अंडरपास आम लोगों के लिए नहीं खुल पाया है। इससे पहले भी मेयर कुलभूषण गोयल और विस अध्यक्ष दो बार अंतिम समय सीमा तय कर निर्माण पूरा करने का दबाव बना चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की निष्क्रियता से सेक्टर-19 और पंचकूला के दूसरे सेक्टरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे लाइन के दोनाें तरफ रहने वाले लोगों का जहां आवागमन में समय बर्बाद हो रहा है, वहीं धन की भी बर्बादी हो रही है।
सेक्टर-19 रेलवे लाइन पर तीन साल से ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। ओवरब्रिज में लगातार हो रही देरी और लोगों की परेशानी दूर करने के लिए रेलवे लाइन पर अंडरपास का काम शुरू किया गया। अंडरपास भी दोनों तरफ के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। विधानसभा अध्यक्ष और मेयर के बाद अब पीडब्ल्यूडी का कहना है कि 15 फरवरी तक किसी भी हालत में अंडरपास खोल दिया जाएगा। इसमें अब केवल शेड और ट्रैफिक पाथ के वीयरिंग का काम पूरा होना है। सेक्टर-19 में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माणाधीन है। रेलवे ओवरब्रिज के काम मे लगातार हो रही देरी के कारण सेक्टर-19 और आसपास के लोगों की पंचकूला से कनेक्टिविटी बिल्कुल खतम हो गई है। तीन साल इंडस्ट्री में काम करने वाले हजारों लोग कई तरह की परेशानियों से जूझकर अपने घर और ऑफिस तक पहुंचते हैं।
अक्तूबर से शुरू हुआ डेड लाइन का खेल
करीब सात माह पहले रेलवे अंडरपास को आवाजाही के लिए खोलने की पहली डेड लाइन नगर निगम के मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को अक्तूूबर-2021 की मिली थी। उस दौरान मेयर ने जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन काम समय से पूरा नहीं हो पाया। जब रास्ते को लेकर लोगों ने सवाल उठाया तो हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लोगों को आश्वासन देकर दावा किया कि नवंबर में दीपावली से पहले सेक्टर के लोगों के लिए अंडरपास खोल दिया जाएगा, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते दूसरी बार भी काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में विस अध्यक्ष ने खुद मौके का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से काम का स्टेटस की जानकारी लेने के बाद हर हाल में 31 जनवरी तक अंडरपास खोलने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
अंडरपास शुरू होने से होगी सुविधा
इस अंडरपास के चालू होने पर बलटाना और पंचकूला के बीच सुरक्षित और आसान रास्ता मिल जाएगा। दोनों तरफ के लोगों को इस अंडरपास के बनने का इंतजार है। सेक्टर-19 और औद्योगिक क्षेत्र के बीच बन रहे आरओबी से पहले अंडरपास बनने से पंचकूला और बलटाना के बीच आवागमन करने वालों की दिक्कत कुछ हद तक दूर हो जाएगी। वर्तमान में लोग जीरकपुर के-एरिया से होकर बलटाना रेलवे फाटक के रास्ते शहर में पहुंचते हैं। इसके अलावा लोग के-एरिया से होकर सेक्टर-20 की तरफ से होकर आते हैं। दोनों रास्तों का प्रयोग करने में जहां लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, वहीं पेट्रोल ज्यादा खर्च होने से जेब भी ढीली करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को बलटाना और सेक्टर-20 अंडरपास पर भी जाम का सामना करना पड़ता है।
सेक्टर-19 अंडरपास आम लोगों के लिए 15 फरवरी 2022 तक खोल दिया जाएगा। अभी अंडरपास के वीयरिंग और शेड लगाने का काम बाकि है, जो 15 फरवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा। -गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी