{"_id":"6783220bb7bebde875085f20","slug":"underpass-of-sector-20-opened-the-path-of-50-thousand-people-living-in-111-group-housing-will-be-easy-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-118589-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-20 के अंडरपास का रास्ता खोला, 111 ग्रुप हाउसिंग में रहने वाले 50 हजार लोगों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-20 के अंडरपास का रास्ता खोला, 111 ग्रुप हाउसिंग में रहने वाले 50 हजार लोगों की राह होगी आसान
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है। अंडरपास से आगे का रास्ता भी एनएचएआई ने लोगों के आवाजाही के लिए खोल दिया है। सर्विस लेन पर लेयरिंग का काम शेष बचा है। उसको दस दिन में पूरा कर लिया जाएगा। यह काम पूरा होते हुए हाईवे पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
फ्लाईओवर पर लाइटिंग और पेंट का काम शेष बचा है, जिसे 15 से 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे सेक्टर-20 के 111 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, आसपास के करीब 50 हजार स्थानीय लोगों सहित दिल्ली से जीरकपुर के रास्ते हिमाचल जाने वालों हजारों वाहन चालकों को राहत मिली है। सेक्टर के स्थानीय लोग अंडरपास के नीचे से हाईवे की तरफ से निकल रहे हैं। फ्लाईओवर खुलने से दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक सीधा फ्लाईओवर के रास्ते ऊपर से ही कालका-पिंजौर होते हुए हिमाचल निकल रहा है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना
विज्ञापन