{"_id":"67705e1377e1c90f4504a339","slug":"under-the-nipun-panchkula-mission-ptm-was-organized-in-275-government-schools-of-the-district-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-13711-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निपुण पंचकूला मिशन के अंतर्गत जिले के 275 राजकीय विद्यालयों में हुआ पीटीएम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निपुण पंचकूला मिशन के अंतर्गत जिले के 275 राजकीय विद्यालयों में हुआ पीटीएम का आयोजन
विज्ञापन
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिले के सभी 275 राजकीय विद्यालयों में पीटीएम का आयोजन किया गया। इसमें साप्ताहिक और अवधि आधारित आकलन-1 के आधार पर संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद में कक्षा में विद्यार्थी के समग्र प्रदर्शन, शीतकालीन गृहकार्य के रूप में विंटर पैकेट पर चर्चा की गई। इसके अलावा अभिभावकों की भूमिका, व्हाट्सएप समूह और सोशल मीडिया चैनलों पर बच्चों की सक्रियता भी चर्चा का बिंदु रही।
जिला एफएलएन समन्वयक असिंद्र कुमार ने बताया कि संवाद में जोर दिया गया कि अध्यापकों और अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। बच्चों में जिम्मेदारी की भावना जगानी होगी। इसमें गतिविधि आधारित गृहकार्य, बच्चों में अच्छी आदतों का विकास, मोबाइल से दूरी बनाना, स्वयं सीखने की आदतों का विकास करने पर जोर दिया गया। इसके इलावा बड़ों के साथ मिलकर हर रविवार को अपने घर की रसोई में अपनी पसंद का कोई न कोई व्यंजन बनाना, पर्यावरण संरक्षण, पौधे लगाना व उनका ख्याल रखने का काम भी शामिल किया जाना चाहिए।
संवाद में बताया गया कि सोने से पहले बच्चों को पंचतंत्र, तेनालीराम आदि की शिक्षाप्रद कहानियां सुनाई जानी चाहिए। जोकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ।
विज्ञापन
पंचकूला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मालिक ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को देखते हुए यह पीटीएम आयोजित की गई है। इसमें शिक्षक ऑनलाइन बच्चों के वर्क की निगरानी करेंगे। इससे बच्चों में पढ़ाई के विकास हो सकेगा।