फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Under the Agniveer scheme, the recruitment process in the army started from February 16.

पंचकूला: अग्निवीर योजना के तहत 16 फरवरी से सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Under the Agniveer scheme, the recruitment process in the army started from February 16.
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए हरियाणा के छह जिलों पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और चंडीगढ़ के लिए पंजीकरण 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक किया जाएगा। इस संबंध में आर्मी भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट के भर्ती निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने बताया कि सभी योग्य लाभार्थी वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती रैली अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी रिक्तियों के लिए आईटीआई योग्य उम्मीदवारों को वरियता दी जाएगी।उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, इसके पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यार्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों को विशेष सलाह देकर कहा कि वे दलाली की किसी भी गतिविधि का शिकार न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed