{"_id":"68c84034136c3582cd02fc6f","slug":"uncontrolled-truck-trailer-crushed-aunt-and-niece-both-died-panchkula-news-c-59-1-asr1001-114191-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हांगकांग से लौट कर आई एक युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हांगकांग से लौट कर आई एक युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
Mon, 15 Sep 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। हांगकांग से लौटकर अपनी रिश्तेदार के पास आई एक युवती से होटल में दुष्कर्म के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मोगा रवाना हो गई। आरोपी की पहचान मोगा जिला के गांव मिनियां के सुखदीप सिंह के रूप में की गई है।
राजस्थान की 28 वर्षीय युवती ने कोतवाली थाने की पुलिस को बताया कि वह डेढ़ वर्ष हांगकांग में नौकरी कर चुकी है। मोगा के मिनियां गांव निवासी सुखदीप सिंह के साथ उनकी पुरानी जान पहचान थी। चार साल तक आरोपी उससे बातचीत कर रहा था। आरोपी ने उसे यकीन दिलाया कि वह उससे शादी करना चाहता है। इस बीच आरोपी ने उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को वह हांगकांग से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। सुखदीप उसे लेने वहां आ गया। वहां से वह राजस्थान अपने घर चली गई। 13 अगस्त की रात आरोपी दोबारा उसके घर आया और फिर अगले दिन सुबह उसे लेकर अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब पहुंच गया था। पीड़िता ने सुखदीप पर आरोप लगाया कि उसने पीड़िता को एक पुरानी आडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और फिर उसे एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल के कमरे में सुखदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकियां देकर वहां से फरार हो गया। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर हरमनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।