फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uncontrolled truck-trailer crushed aunt and niece, both died

Panchkula News: बेकाबू ट्रक-ट्राला ने बुआ-भतीजी को कुचला, दोनों की मौत

Mon, 15 Sep 2025 10:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 15 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck-trailer crushed aunt and niece, both died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। समाना में बेकाबू ट्रक-ट्राला की ओर से बुआ व उसकी छह साल की भतीजी को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बच्ची की दादी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान जसदीप कौर (24) और हरनाज कौर (6) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव नारायणगढ़ निवासी राजपाल सिंह अपनी पत्नी बलजिंदर कौर, बेटी जसदीप कौर व पोती हरनाज कौर के साथ मोटरसाइकिल पर गांव नमादा में लगे मेले में जा रहे थे। रास्ते में समाना के गांव गाजेवास के पास मोटरसाइकिल में खराबी आ गई। इस पर राजपाल सिंह अपने परिवार को एक दुकान के बाहर खड़ा करके खुद मोटरसाइकिल ठीक कराने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान समाना की ओर से आ रहा रेत से भरा ट्रक-ट्राला सड़क पर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाते समय बेकाबू हो गया व सड़क के किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर को तोड़ता हुआ दुकान में जा घुसा व दुकान के बाहर खड़ी बलजिंदर कौर, उसकी बेटी व पोती को कुचल दिया। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत समाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने जसदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची हरनाज कौर की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बलजिंदर कौर फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि ट्रक-ट्राला के चालक का सहायक भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने चालक जतिंदर पाल निवासी कोटकपूरा के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed