{"_id":"681bb97851f6d6c9f507552e","slug":"uncontrolled-car-collides-with-parked-truck-two-youths-killed-one-injured-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-17143-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खड़े ट्रक में टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खड़े ट्रक में टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सूरजपुर में खड़े ट्रक से कार के टकराने के बाद बचाव के लिए पहुंचे लोग। संवाद
राजपुरा अस्पताल में भर्ती पत्नी के पास जा रहा था दीपक, दस दिन पहले जुड़वा बच्चों का बना था पिता
सूरजपुर लुहार घाटी के पास हुआ हादसा, आज होगा शवों का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कालका-शिमला हाईवे पर बुधवार को सूरजपुर लुहार घाटी के पास खड़े एक ट्रक से अनियंत्रित कार टकरा गई। टक्कार के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में आगे बैठे दो युवकों की मौत पर ही मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विशाल शर्मा (20) निवासी कालका गांव भैरों की शेख और हिमाचल के परवाणू निवासी दीपक (28) के रूप में हुई है। वहीं परवाणू का ही निवासी राजेश (17) घायल हुआ है। विशाल शर्मा और दीपक आपस में चचेरे भाई हैं। विशाल शर्मा दीपक कुमार के बुआ का बेटा है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे सूरजपुर लुहार घाटी के पास खड़े ट्रक में चालक साइड से अनियंत्रित कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार में आगे की सीट पर बैठे दीपक कुमार और विशाल शर्मा की मौके पर ही हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पीछे बैठे राजेश के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस से सभी को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 लाया गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद विशाल शर्मा और दीपक को मृत बता दिया। वहीं घायल राजेश कुमार के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
दोस्तों के साथ खुशियां मनाने जा रहा था
विशाल शर्मा के पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दीपक उनके साले का बेटा है। उनकी पत्नी राजपुरा में निजी अस्पताल में भर्ती है। उसने दस दिन पहले दो जुड़वा बच्चों (बेटा और बेटी) को जन्म दिया था। दीपक दोस्तों के साथ गाड़ी लेकर खुशियां मनाने पत्नी और नवजात बच्चों के पास राजपुरा जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।