फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uncontrollable car rolls down mountain, all passengers saved safe

Panchkula News: बेकाबू कार पहाड़ से नीचे लुढ़की, सभी यात्री सुरक्षित बचे

Mon, 27 May 2024 12:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car rolls down mountain, all passengers saved safe
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। शनिवार देर रात चमखा गांव के पास एक तीखे मोड़ पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग चंडीगढ़ से मोरनी घूमने के लिए अपनी कार नंबर सीएच 01 बीबी 4538 से पहुंचे थे। शनिवार देर रात, चमखा गांव के पास एक तीखे मोड़ पर कार चला रहे युवक की आंख लग गई और कार बेकाबू हो गई। कार पहाड़ से नीचे लुढ़कते हुए चम्खा गांव के रास्ते में जाकर गिरी।
विज्ञापन

ग्रामीण सनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह अपने गांव के रास्ते में कार को पलटे हुए देखा। लेकिन, कार में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। बाद में युवक कार लेने आया तो लोगों को हादसे का कारण पता चला। हालांकि, उसने अपना नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गनीमत रही कि कार गांव की तरफ गिरी। क्योंकि गांव के दूसरी ओर हजारों फीट गहरी खाई मौजूद है। अगर कार खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। नरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र कौशिक आदि ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed