फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   UHBVN in Basketball while HVPN won in Table Tennis and Volleyball

जिले के 29 सेंटरों में 2600 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 13 Apr 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
UHBVN in Basketball while HVPN won in Table Tennis and Volleyball
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं गणित की परीक्षा मंगलवार को हुई। जिले के 29 सेंटरों में 2600 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें प्रश्न अधिक लंबे होने से विद्यार्थी परेशान रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि गणित में आने वाले 40 बहुविकल्पीय प्रश्न और पांच दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हल करने के लिए आए थे। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 में 10वीं की परीक्षा देने आए अमित सिंह, सुधीर कुमार, संदीप गौतम ने बताया कि इस बार गणित के बहुविकल्पीय प्रश्न को हल करना पड़ा। प्रश्न हल करने में अधिक समय लगा। प्रेक्टिस होने के बाद पेपर के लिए 2.30 घंटे का समय कम पड़ा। इस बार गणित में त्रिभुज, त्रिकोणमिति, लघुगणक, सांख्यिकी, टैक्स सहित अन्य चैप्टर से प्रश्न पूछे गए। पेपर पाठ्यक्रम से आया था, लेकिन इस बार गणित के पेपर हल करने में अधिक समय लगा। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर औसत रहा है। कई प्रश्नों को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed