फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two youths cheated the woman going to the doctor, a case of cheating was registered against the accused

डॉक्टर के पास जा रही महिला से दो युवकों ने जेवर ठगे, आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths cheated the woman going to the doctor, a case of cheating was registered against the accused
पिंजौर। डॉक्टर के पास जा रही महिला को झांसे में लेकर एक युवक उसके जेवर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रीता देवी उम्र तकरीबन 55 वर्ष निवासी रत्तपुर कॉलोनी समीप बड़ा कुआं पिंजौर ने बताया कि वह साढ़े पांच बजे डॉक्टर को अपने दांत दिखाने जा रही थी। जब वह सरकारी स्कूल वाली गली में पहुंची तो उसके पास दो युवक आए। उसको झांसे में लेकर दोनों उसको गर्ग कांप्लेक्स वाली गली में ले गए। उन्होंने कानों के टॉप्स, हाथ की अंगूठी सहित मंगलसूत्र उतरवाकर उसको एक रुमाल में बांधकर लौटा दिए। इसके बाद एक युवक ने महिला से कहा कि वह अपने साथी को बस में बैठाकर आता है। इसके बाद उनको भी घर तक छोड़ देगा। तब तक वह वहीं पर उसका इंतजार करे। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह काफी देर तक लड़के का इंतजार करती रही, जब काफी देर इंतजार करने के बाद लड़का नहीं आया तो वह भी अपने घर चली गई। घर जाकर जब उसने रुमाल देखा तो उसमें केवल पत्थर और कागज के टुकड़े ही मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed