{"_id":"602c30a78ebc3ee941516de2","slug":"two-years-ago-the-missing-person-s-skeleton-found-in-the-forest-pkl-office-news-pkl4042251128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले लापता व्यक्ति का जंगल में मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले लापता व्यक्ति का जंगल में मिला कंकाल
विज्ञापन
मोरनी। लगभग दो साल पहले घर से बिना बताए निकले 52 वर्षीय व्यक्ति प्रीतम सिंह का कंकाल काजड़ गांव के जंगल में मिला। मृतक का शव पूरी तरह से गलने के कारण कंकाल बन चुका था जिसकी पहचान उसके बड़े भाई अजमेर व बच्चों की ओर से टॉर्च व जूतों से की गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह काजड़ गांव की महिला जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गई हुई थी। महिला ने पेड़ पर कुछ कपड़ों व टॉर्च को देखा। इसके बाद उसने तुरंत अपने घर के सदस्यों व पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम सहित मौके पर पहुंचे और कंकाल को कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
मानसिक तौर पर था परेशान
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान था। वह 6 फरवरी 2019 को रात को घर में सोया था लेकिन सुबह किसी को नहीं मिला। कोई सुराग नहीं मिलने के कारण पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया था।
विज्ञापन
कोट...
मृतक की पहचान परिजनों की ओर से की जा चुकी है। घटना में मृतक के परिजनों ने किसी साजिश से इंकार किया है। विसरा रिपोर्ट के लिए कंकाल को सोनीपत भेजा जाएगा।
-श्याम सिंह, चौकी प्रभारी मोरनी