फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two women arrested for making obscene video while holding LIC agent hostage

Panchkula News: एलआईसी एजेंट को बंधक बना अश्लील वीडियो बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for making obscene video while holding LIC agent hostage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एलआईसी एजेंट को बंधक बनाने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया है। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने महिलाओं से डेबिट कार्ड और 15 हजार रुपये नकद बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस लगातार महिलाओं से पूछताछ कर सामान और अश्लील वीडियो की जानकारी जुटा रही है। पुलिस तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। सेक्टर -14 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित के डेबिट कार्ड से 40 हजार रुपये निकाले। आरोप है कि महिला ने 15 हजार नकदी छीनी। शिकायत के बाद दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-14 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पंचकूला की दो महिलाओं ने चंडीगढ़ के एलआईसी एजेंट को घर बुलाकर चार घंटे तक बंधक बना लिया था। व्यक्ति ने आरोप लगाया दोनों महिलाओं ने उसके कपड़े उतारकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। एलआईसी एजेंट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्हें अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने एलआईसी करवाने की बात कहकर पंचकूला सेक्टर-12ए के एक घर में आने को कहा। 7 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे वह महिला के घर पहुंचे तो उसने मां की एलआईसी करने को कहा।
विज्ञापन

एजेंट ने मां के डॉक्यूमेंट्स दिखाने को कहा और उनके वर्क प्रोफाइल के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि वह कुछ नहीं करती और विधवा है। इस पर एजेंट ने कहा कि एलआईसी नहीं हो सकती। इसके बाद एक दूसरी महिला ने उसके सामने ही अपने कपड़े उतारकर वीडियो बनानी शुरू कर दी। इतने में एक महिला और पुरुष वहां आ गए। उन्होंने एजेंट पर गलत व्यवहार का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। उसके पास पड़े 15 हजार रुपये, मोबाइल व डेबिट कार्ड छीन लिया। डेबिट कार्ड का पिन न बताने पर महिला ने उसका मोबाइल तोड़ दिया तो मजबूरन उसे पिन बताना पड़ा। इसके बाद एजेंट के कपड़े उतारकर महिला ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। महिला ने उसके डेबिट कार्ड से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed