फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two wanted gangsters of Bambiha gang arrested from Mumbai airport

Panchkula News: बंबीहा गैंग के दो वांछित गैंगस्टर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 09:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Two wanted gangsters of Bambiha gang arrested from Mumbai airport
पंजाब के विभिन्न जिलों में हत्या, फिरौती व हथियार तस्करी के मामले हैं दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंबीहा गैंग के दो वांछित गैंगस्टरों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों की पहचान जसवंत सिंह जस्सा और करन के रूप में हुई है।
इन दोनों पर पंजाब के विभिन्न जिलों में हत्या, फिरौती और हथियार तस्करी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। ये काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। आरोपी करन एक अकाली पार्षद की दिनदहाड़े की गई हत्या के मामले में भी नामजद है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के समय ये दोनों अपराधी विदेश भागने की कोशिश कर रहे थे। पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस को इनकी विदेश भागने की सूचना मिली थी। इस सूचना को तुरंत मुंबई पुलिस के साथ साझा किया गया। जैसे ही दोनों आरोपी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे उन्हें धर दबोचा गया। अब इन दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पंजाब लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टरों पर दर्ज हैं कई मामले:

जसवंत सिंह जस्सा और करन बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। इन पर कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या और फिरौती के आरोप प्रमुख हैं। ये हथियारों की तस्करी के मामलों में भी आरोपी हैं। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed