फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two-tola chain snatched from woman returning from morning walk.

Panchkula News: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के गले से दो तोले की चेन झपटी

Sat, 04 Jul 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two-tola chain snatched from woman returning from morning walk.
घर से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात, बाइक सवार दो बदमाश फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश करीब दो तोले की सोने की चेन झपटकर भाग गए। यह वारदात तब हुई जब महिला अपने घर से महज कुछ मीटर की दूरी पर पहुंची थी। घटना के बाद महिला ने बदमाशों का पीछा किया और शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से सेक्टर-4 मार्केट की ओर भाग निकले।
सेक्टर-4 निवासी महिला ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे रोजाना की तरह सैर के लिए निकली थीं। करीब साढ़े सात बजे जब वह वापस घर लौट रही थीं और मकान नंबर 991 के सामने पहुंचीं, तभी पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन में सोने का एक लॉकेट भी लगा हुआ था। अचानक हुई इस वारदात से वह संभल भी नहीं पाईं। उन्होंने तुरंत बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कुछ ही सेकंड में वे आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद महिला ने अपने परिजनों और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के बयान दर्ज किए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा सेक्टर-4 से अन्य सेक्टरों और मुख्य हाईवे की ओर जाने वाले मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात से आहत महिला ने कहा कि यदि इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहीं तो महिलाएं सुबह-शाम सैर पर निकलने से भी डरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed