फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two to six lakhs were cheated on the pretext of getting a government job

Panchkula News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो से छह लाख ठगे

Mon, 22 Jan 2024 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two to six lakhs were cheated on the pretext of getting a government job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। दो लोगों को चंडीमंदिर छावनी क्षेत्र में नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यमुनानगर निवासी ऊधम सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव बीड़ घग्गर गांव निवासी पवन सिंह चंडीमंदिर छावनी क्षेत्र में कार्यरत हैं। उसने ऊधम सिंह और अंबाला के सुरजीत सिंह की नौकरी छावनी क्षेत्र में लगवाने का आश्वासन दिया।

नौकरी लगवाने के एवज में दोनों को 3.50 लाख रुपये देने को कहा। पवन सिंह शिकायतकर्ता का जानकार था, इसलिए भरोसा कर जून 2022 में अलग-अलग दिनों में सुरजीत सिंह ने 3.50 लाख और ऊधम सिंह ने 2.50 लाख रुपये आरोपी को दिए। इसके अलावा आरोपी ने एक फॉर्म भरकर उसे दोनों आरोपियों को दे दिया। उसके बाद आरोपी ने नवंबर 2022 में दोनों को नौकरी पर लगवाने के बारे में कहा। काफी दिन बीतने बाद जाने के बाद भी दोनों उसे फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed