फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two street vending zones will be ready and 550 sites will be allotted.

Panchkula News: दो स्ट्रीट वेंडिंग जोन तैयार 550 साइट्स होंगी अलॉट

Wed, 08 Nov 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two street vending zones will be ready and 550 sites will be allotted.
मोहाली। शहर के बाजारों-सड़कों में जगह वेंडरों में अवैध कब्जे किए हुए हैं। इससे लोगों को तो परेशानी होती है। साथ ही ट्रैफिक जाम, गंदगी समेत कई समस्याएं आती हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने का फैसला किया था जहां पर प्रशासन की इजाजत से वेंडर्स सामान बेच सकते हैं। इसके लिए चार वेंडिंग जोन बनाने पर काम शुरू हुआ, जिसमें से दो जोन बनकर तैयार हो गए हैं। इसमें फेज-6 में दो और सेक्टर-78 में साइट बन गई हैं, जहां साइट अलॉट होने के बाद करीब 550 वेंडर्स सामान बेच सकते हैं। वेडिंग जोन के बारे में जब कुछ वेंडर्स से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जहां पर उनकी स्टॉल्स लगी है, वहां पर उनकी पहचान भी बनी है और मार्केट में आए लोग उनकी स्टॉल्स पर आते हैं। मार्केट में उन्हें एक अच्छी भीड़ मिल जाती है जो वेंडिंग जोन में फिलहाल नहीं है। हालांकि यहां पर उन्हें स्टॉल का किराया जरूर देना पड़ता है लेकिन मार्केट होने के कारण उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन


शहर से दूर बनाया वेंडिंग जोन
रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान पवन सिंह ने बताया कि निगम द्वारा बनाया गया वेंडिंग जोन शहर से काफी दूर है। वहां ग्राहक कम आएंगे। इससे काम में कमी आएगी और घर का खर्च चलाना मुश्किल होगा। उन्होंने निगम से मांग की है कि हर मार्केट में जगह तय कर वहां पर रेहड़ी वालों को बैठने दिया जाए। इससे उनका काम प्रभावित नहीं होगा। वैसे भी निगम द्वारा बनाए जा रहे वेंडिंग जोन अभी अलॉट नहीं हुए हैं और इसमें सबको एडजस्ट करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


कोटस
दो साइट बनकर तैयार हो चुकी हैं। बाकी का काम चल रहा है। जल्द वेंडर्स को साइट अलॉट कर दी जाएगी। -रंजीव कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed