फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two smugglers arrested with heroin, sent to jail after three days remand

Panchkula News: हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, तीन दिन रिमांड के बाद भेजा जेल

Thu, 24 Jul 2025 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with heroin, sent to jail after three days remand
पंचकूला। नारकोटिक्स टीम ने पिंजौर क्षेत्र से दो नशा तस्करों को 27 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में उमंग और संजय दोनों पिंजौर के निवासी बताए जा रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल टीम ने 20 जुलाई को पिंजौर में सूचना पर छापेमारी की और मौके पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की सप्लाई से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं, जिन्हें खंगालने के लिए पुलिस ने अदालत से तीन दिन का रिमांड लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन, नेटवर्क और संपर्क सूत्रों की जानकारी जुटाई गई। अब रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस केस की कड़ियों को जोड़कर यह जानने में जुटी है कि आखिर यह हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसका वितरण किसे किया जाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नारकोटिक्स टीम अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed