{"_id":"6707d976b70c6d0ad0074644","slug":"two-robbers-who-snatched-car-at-gunpoint-from-sector-8586-chowk-arrested-panchkula-news-c-71-1-mli1004-120554-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-85\/86 चौक से गन पॉइंट पर कार छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-85/86 चौक से गन पॉइंट पर कार छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम से गिरफ्तार किए आरोपी, डम्मी पिस्टल दिखाकर लूटी थी कार
वारदात से पहले सेक्टर-44 से कार में सो रहे कार ड्राइवर का चुराया था मोबाइल
चोरी के मोबाइल में डाउनलोड किया इनड्राइव एप, उपकार संधू के नाम से बनाई फर्जी आईडी से बुक की राइड
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। थाना सोहाना के एरिया से गन पॉइंट पर कार छीनने वाले दो लुटेरों को मोहाली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सेक्टर-43 से टैक्सी बुक करवाई थी और सेक्टर-109 जाकर गन पॉइंट पर ड्राइवर से गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय रणजीत सिंह निवासी गांव दियोण जिला बठिंडा व 27 वर्षीय सितिंदरवीर सिंह निवासी गांव घडुंआ जिला मोहाली के रूप में हुई है। आरोपियों से गन पॉइंट पर छीनी गई टेंपरेरी नंबर औरा कार, वारदात में इस्तेमाल डम्मी पिस्टल, छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-49सी निवासी टैक्सी ड्राइवर विशाल के बयान पर थाना सोहाना में बीएनएस की धारा 304 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
सीआईए इंचार्ज हरमिंदर सिंह की टीम मामले की जांच कर रही थी। ह्यूमन इंटेलिजेंस व तकनीक की मदद से आरोपियों को एमजी रोड मैट्रो स्टेशन गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह करीब 1 साल से बेरोजगार थे और एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों ने मिलकर टैक्सी लूटने का प्लान बनाया था।
आरोपियों ने अपने सबसे पहले 6 अक्टूबर को सेक्टर-44 पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति जोकि रोड पर रात के समय अपनी गाड़ी में शीशे खोलकर सो रहा था, उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद वह सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचे वहां चोरी किए मोबाइल में आरोपियों ने पहले इनड्राइव एप्प डाउनलोड किया और उपकार संधू के नाम से फर्जी आईडी बनाकर सेक्टर-109 के लिए राइड बुक करवाई।
विज्ञापन
विशाल ने 3 अक्टूबर को खरीदी थी कार
शिकायतकर्ता विशाल जिसने 3 अक्टूबर को औरा कार खरीदी थी। कार में टेंपरेरी नंबर था। उसने उबर कंपनी में अपनी कार लगाई थी। 7 अक्तूबर को अलसुबह 4 बजे उसे इनड्राइव पर सेक्टर-109 की बुकिंग मिली। बुकिंग अमाउंट 299 रुपये था। उसने राइड बुक की और दोनों सवारियों को मोहाली सेक्टर-109 के लिए लेकर निकला। वह चंडीगढ़ बुड़ैल जेल रास्ते से होता सेक्टर-85/86 चौक पर पहुंचा तो सुनसान सड़क पर एक युवक ने बाथरूम के बहाने गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद उसने वापस आकर शीशा खुलवाया और कनपटी पर पिस्टल लगा दी। लुटेरों ने उसे से गाड़ी की चाबी और मोबाइल मांगा। विशाल ने डर के मारे दोनों चीजें उन्हें दे दी। जिसके बाद दोनों गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। उसने बाद में पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद 48 घंटे में दोनों लुटेरों को काबू कर लिया।