फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two relatives raped a minor; the family ignored it, so the teacher helped.

Panchkula News: दो रिश्तेदारों ने किया नाबालिग से गलत काम, परिजनों ने किया नजरअंदाज तो टीचर ने की मदद

Sat, 21 Feb 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two relatives raped a minor; the family ignored it, so the teacher helped.
पंचकूला। मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही दो नाबालिग रिश्तेदारों ने गलत काम किया। हैरान करने वाली बात यह रही कि बच्ची ने जब आपबीती अपने परिजनों को बताई, तो उन्होंने मदद करने के बजाय मामले को नजरअंदाज कर दिया। अंततः स्कूल की टीचर की तत्परता से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पंचकूला के एक सरकारी स्कूल की छात्रा है। बच्ची ने आरोप लगाया कि उसके दो रिश्तेदारों ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। डरी-सहमी बच्ची ने कई बार अपने माता-पिता और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन उन्होंने बदनामी या अन्य कारणों से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने निभाई जिम्मेदारी
घर से कोई मदद न मिलते देख बच्ची ने स्कूल में अपनी टीचर को पूरी बात बताई। शिक्षिका ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। इसके बाद स्कूल की ओर से पुलिस से संपर्क साधा गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed