{"_id":"612010088ebc3e7a1604b474","slug":"two-months-passed-after-the-inauguration-of-the-beautification-work-the-cost-reached-four-to-six-crores-pkl-office-news-pkl42408174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन के बाद गुजरे दो माह, लागत चार से छह करोड़ पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन के बाद गुजरे दो माह, लागत चार से छह करोड़ पहुंची
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के विकास को लेकर विभागीय अधिकारी कितने गंभीर है इसका अंदाजा सहज इससे लगाया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने करीब चार करोड़ की लागत से एमडीसी से राजीव-इंदिरा कॉलोनी तक नाले के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया था। दो माह से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवाना तो दूर उस तरफ देखना तक उचित नहीं समझा है। करीब चार की लागत वाले इस सौंदर्यीकरण पर अब छह करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि जब सौंदर्यीकरण कार्य अधिकारियों ने शुरू ही नहीं करना था तो फिर उद्घाटन करने की क्या जरूरत थी। इस कार्य को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अमलीजामा पहनाना है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने एमडीसी सेक्टर-1 से राजीव-इंदिरा कॉलोनी तक नाले के सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण कार्य का उद्घाटन 15 जून को किया था। उन्होंने उद्घाटन के दौरान कहा था कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस कार्य को करीब चार करोड़ रुपये की लागत से छह माह में पूरा करेगा। सौंदर्यीकरण के साथ नाले के साथ की जमीन पर करीब 100 बैंच, 651 अशोक और नीम के पौधे, 648 पलमेरिया और आम के पौधे जबकि 2598 शरबस लगाए जाएंगे। इसके अलावा 3.25 एकड़ पर ग्रासी लॉन बनाया जाएगा। छह माह से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने अभी तक नाले के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं करवाया है। इतना ही नहीं हर साल बरसात से पहले होने वाले नाले की सफाई का कार्य भी इस बार नहीं हुआ, जिसका खामियाजा नाले के पास स्थित सेक्टर और कालोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
दो माह में बढ़ गई सौंदर्यीकरण की राशि
सौंदर्यीकरण का कार्य भले ही नहीं शुरू हुआ है, लेकिन निर्माण लागत में बढ़ोतरी जरूर हो गई है। पार्षद सुरेश वर्मा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब इस कार्य पर चार नहीं बल्कि छह करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि नाले के सौंदर्यीकरण का कार्य निगम को सौंपने के लिए भी अधिकारियों से कहा था, लेकिन इस बात पर सहमति नहीं बनी। उन्होंने बताया कि निगम केवल सौंदर्यीकरण का कार्य करवाएगा, जमीन का मालिकाना हक प्राधिकरण का ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को यह कार्य जल्द पूरा करना चाहिए।